राजस्थान
Rajasthan माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह
Tara Tandi
14 Aug 2025 12:20 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में मंत्रालायिक कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नाम देश के प्रतिष्ठित शिक्षा बोर्डों में शामिल है। बोर्ड की विद्यार्थी संख्या बहुत बड़ी है। बोर्ड की कार्यप्रणाली भी बहुत अच्छी है। अब वक्त है कि इसे एक सोपान और बढ़ा कर पूर्णतः डिजिटाइज किया जाए ताकि शिक्षक, विद्यार्थी, स्कूल और कर्मचारी सभी को फायदा मिल सके। बोर्ड की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन होने से स्कूल और विद्यार्थी को अपने काम के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर अजमेर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
श्री देवनानी ने कहा कि बोर्ड कर्मचारी दर्पण पोर्टल जैसे शुरूआत भी करें ताकि शिक्षा विभाग की शाला दर्शन और शाला दर्पण जैसे पोर्टल की तरह कार्मिक से संबंधित समस्त डेटा ऑनलाइन हो सके। इससे कर्मचारियों का प्रमोशन व अन्य कामकाज आसान हो जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज डिजिटल क्रांति का युग है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी अपने आपको अपडेट कर अपने कामकाज को पूर्णतः डिजिटल मोड अपनाना चाहिए। बोर्ड कर्मचारी दर्पण पोर्टल बनाए, जिस पर कर्मचारियों से संबंधित समस्त डेटा उपलब्ध हो। इसी तरह विद्यार्थियों और स्कूलों से संबंधित समस्त आवेदन और कामकाज भी ऑनलाइन हो और उसे एक ही दिन में संबंधित प्रमाण-पत्र दे दिया जाए।
श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का महत्व आज राजस्थान के हर परिवार में है। बोर्ड का दसवीं का प्रमाण-पत्र जन्मतिथि का अधिकारिक दस्तावेज है। बोर्ड की परिक्षा विद्यार्थी के जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल है। हमें इस महत्व और इसकी शुचिता को बनाए रखना है। उन्होंने कार्मिक का आह्वान किया कि वे अपनी पूरी शक्ति के साथ बोर्ड के मान को इसी तरह बनाए रखें और उसे उच्चतम स्तर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बोर्ड को अपने कामकाज, पाठ्यक्रम और परीक्षा पद्धति को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ढालना होगा। शिक्षा और संस्कार निर्माण में बोर्ड की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
बोर्ड सचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बोर्ड अपनी पूरी क्षमता के साथ विद्यार्थी हित में काम कर रहा है। आगामी दिनों में इसे और अधिक पारदर्शी व विद्यार्थी हितैषी बनाया जाएगा। कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत एवं महामंत्री श्री करण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा बोर्ड के कार्मिक सैदव विद्यार्थी हित में प्रयत्नशील हैं। उन्होंने श्री देवनानी को विश्वास दिलाया कि वे लगातार बोर्ड के उन्नयन के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत, महामंत्री श्री करण सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष खत्री, संयुक्त मंत्री श्री के.जी. कुमावत, संगठन मंत्री श्री अनिकेत महावर और कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर शर्मा ने शपथ ली। कार्यक्रम में विशेषाधिकारी श्रीमती नीतू यादव, वित्तीय सलाहकार श्रीमती रश्मि बिस्सा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
TagsRajasthan माध्यमिक शिक्षाकर्मचारी संघशपथ ग्रहण समारोहRajasthan Secondary EducationEmployees UnionOath Taking Ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





