राजस्थान

बाल विवाह पर जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

Shantanu Roy
1 March 2024 5:06 PM IST
बाल विवाह पर जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
x
राजसमंद। राजसमंद जतन संस्था की ओर से बाल विवाह को लेकर मंगलवार को सेठ चम्पालाल सागरमल राउमावि गजपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गावणियार थार लोक कलाकार समिति बीकानेर की टीम ने कठपुतली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह नहीं करने, बाल विवाह के दुष्परिणाम बताकर जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पपेट शो के माध्यम से ज्ञानी बाबा की ओर से बच्चों के लिए शिक्षा क्यों जरूरी है, विषय पर चर्चा की गई। साथ ही बाल अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद लोक कलाकार बीकानेर की टीम ने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी की, जिसमें बाल विवाह रुकवाने में बच्चे किस तरह अपना योगदान देकर स्वयं की व अपने साथी की मदद करने के बारें में समझाया गया।
गजपुर सरपंच किशनलाल गमेती ने कहा कि हमें किसी भी कुरीति को रोकना है तो समाज का जागरूक होना आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर बाल विवाह की कुरीति को समाप्त करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बच्चों के माता-पिता व गांव का हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा पर जोर देगा तभी इस कुप्रथा पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान जतन संस्थान के महेन्द्रसिंह थोरिया, सरपंच किशनलाल भील, पंचायत समिति सदस्य रमेश गमेती, उप प्राचार्य रामेश्वर लाल आमेटा, मोतीलाल खटीक, रोहिताश यादव, अशोक विश्नोई, हरिराम बैरवा, दीपिका मीणा व ग्रामीण मौजूद थे। कुम्भलगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत राउप्रावि झेला पट्टा, काकरवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वच्छ विद्यालय-स्वस्थ विद्यालय विषयक परिचर्चा सरपंच माधुरी खटीक की अध्यक्षता में हुई। पीएलवी सत्यनारायण नागौरी ने झाड़ू री महिमा, गीत की प्रस्तुति देकर स्वच्छता पर जागरुकता सन्देश दिया। अन्त में बालकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान संजय कुमार ने किया। इस मौके पर गौरीशंकर स्वामी, जितेंद्र मीणा, शंकरलाल धोबी, उदयलाल टेलर आदि मौजूद थे।
Next Story