राजस्थान

भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में 10 को निकलेगी न्याय यात्रा

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 11:01 AM GMT
भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में 10 को निकलेगी न्याय यात्रा
x

नागौर न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को केशव कृपा भवन ब्रह्मपुरी में आयोजित हुई। जिला संगठन मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार व पेपर लीक के विरोध में न्याय यात्रा 3 अगस्त को करौली से शुरू होकर 10 अगस्त को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर तक रहेगी। जिला संयोजक पीयूष लामरोड ने बताया कि न्याय यात्रा की मुख्य मांगे प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरे, बलात्कारियों के लिए कठोर कानून बने तथा ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, पीड़ित महिलाओं के लिए राहत पैकेज हो, विश्वविद्यालय व कॉलेज में महिला सुरक्षा बढ़े तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही है। प्रदेश में महिलाएं व बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। जिले से यात्रा में 3 अगस्त से 10 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 10 अगस्त को जिले से 100 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान नगर मंत्री कुलदीप शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष रितिका शर्मा, उपाध्यक्ष लीला टाक, मिलन रोज, रेणुका मुंडेल, दीप शिखा जोशी, सुमित भाटी, राकेश गुर्लिया, विजेंद्र कुड़ी, धीरज सांखला, राम प्रकाश, राम सिंह डिडेल, रविंद्र टाक, लालू रॉयल, ध्रुव ईनानी, रेखा भाकल, मनीषा मुंड, सरोज, निशा रोज, निकिता वैष्णव, कविता आदि मौजूद रहे। नागौर. बैठक के दौरान मौजूद एबीवीपी पदाधिकारी व सदस्य।

Next Story