राजस्थान

अब सिटी पार्क में घूमने के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली

Admin Delhi 1
24 Jan 2023 2:38 PM GMT
अब सिटी पार्क में घूमने के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली
x

जयपुर: आमजन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुधार के लिए मानसरोवर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बनाए गए सिटी पार्क में घूमने के लिए आने वालों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। पार्क में बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्थाएं सुधारना आवासन मंडल के लिए चुनौती बना हुआ है। व्यवस्थाओं पर लाखों रुपए खर्च होते हैं। इसलिए पार्क में घूमने वालों पर प्रवेश शुल्क लगाया जाएगा। मंडल मुख्यालय पर सिटी पार्क और फाउंटेन स्क्वायर परियोजना की समीक्षा करते हुए आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क एक लैंड मार्क बन गया है। प्रतिदिन यहां हजारों की तादाद में लोग रहे हैं। पार्क में आने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए वीटी रोड और अरावली रोड को जोड़ने वाली मध्यम मार्ग के समानांतर दो सड़कों का निर्माण होगा। मध्यम मार्ग की ओर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फाउंटेन स्क्वायर के बाद 40 फीट की और मॉल के लिए आक्शन किए गए भूखंड के बाद 80 फीट की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

अवांछित तत्वों पर होगी कार्रवाई: अरोड़ा ने कहा कि पार्क में अवांछित लोगों की आवाजाही रोकने व सौंदर्यीकरण के लिए पार्क में जल्द ही न्यूनतम शुल्क के साथ टिकट लगाई जाएगी। इसके अलावा चिल्ड्रंस जिम के साथ आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं पार्क की बची विभिन्न गतिविधियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, निविदाओं, इलेक्ट्रिक मेंटिनेंस सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta