राजस्थान

अब 63 हजार बालिकाओं के पंजीकरण की जिम्मेदारी संस्थाओं के प्रमुखों पर

Admin Delhi 1
18 Sep 2023 8:22 AM GMT
अब 63 हजार बालिकाओं के पंजीकरण की जिम्मेदारी संस्थाओं के प्रमुखों पर
x
गार्गी पुरस्कार:

बीकानेर: शिक्षा सत्र 2023- 24 में 12वीं कक्षा में पढ़ रही राज्य की 63275 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किस्त दी जानी है। लेकिन छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। डेड माह में सिर्फ 47 फीसदी पात्र छात्राओं ने ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की धीमी गति को बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने गंभीरता से लिया है। अब संस्था प्रधानों की जिम्मेदारी होगी कि वे अंतिम तिथि 30 सितंबर तक सभी 63 हजार पात्र बालिकाओं को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें और उनके आवेदन करवाएं। वही इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि संबंधित ब्लाक के सीबीईओ से इस आशय का सर्टिफिकेट लिया जाए की गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र कोई भी छात्रा ऑनलाइन आवेदन से वंचित नहीं है। दरअसल, परीक्षा- 2022 में कक्षा 10वीं में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाली वे 63275 छात्राएं जो वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ रही उन्हें गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किस्त तीन हजार रुपए दी जानी है। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाई जाने के बाद भी अब तक सिर्फ 29530 छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। शेष रही 33745 छात्राएं 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाएं इसके लिए संस्था प्रधान और संबंधित सीबीईओ को पाबंद किया गया है।

Next Story