राजस्थान

अब भीलवाड़ा में टेंशन! पुलिस ने बढ़ाई शहर की सुरक्षा, दो युवकों पर हमला

jantaserishta.com
5 May 2022 10:09 AM IST
अब भीलवाड़ा में टेंशन! पुलिस ने बढ़ाई शहर की सुरक्षा, दो युवकों पर हमला
x

भीलवाड़ा: राजस्थान के जोधपुर के बाद भीलवाड़ा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. भीलवाड़ा शहर के सांगानेर में बुधवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. उसके बाद बाइक जलाने की घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गई. दोनों घायलों को भीलवाड़ा की महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनकी हालत ठीक है.

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि सांगानेर के कर्बला रोड पर बैठे हुए दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उनकी बाइक को आग लगा दी. सूचना मिलते ही भीलवाड़ा एसडीएम ओम प्रभा ,सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया व हम मौके पर पहुंचे.
शुरुआत में कुछ लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने का विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था और सांगानेर कस्बे में अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया.
वहीं पुलिस टीम हमलावर की तलाश में जुट गई है दोनों युवकों से मारपीट व बाइक चलाने के मामले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही मध्यरात्रि को जिला कलेक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की. वहीं सांगानेर कस्बे में पुलिस ने भी रूट मार्च किया.
सांगानेर कस्बा संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में पुलिस की अतिरिक्त टीम को तैनात किया गया. प्रदेश में करौली, अलवर, जोधपुर में सांप्रदायिक सौहार्द जैसी घटना सामने आई है. उसके बाद भीलवाड़ा में भी ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए समझाइस की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story