राजस्थान

राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से करें आवेदन

Renuka Sahu
17 March 2022 6:29 AM GMT
राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से करें आवेदन
x

फाइल फोटो 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 ( लैब असिस्टेंट भर्ती ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 1012 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। चयन बोर्ड की पशुधन सहायक भर्ती और वनपाल एवं वनरक्षक भर्ती की भर्ती प्रक्रिया के आवेदन भी जारी हैं।

योग्यता
कोड-1 प्रयोगशाला सहायक - सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणित - इनमें से कम से कम तीन विषयों के साथ 12वीं पास।
कोड-2 से 5- प्रयोगशाला सहायक - साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास।
कोड-6 प्रयोगशाला सहायक - भूगोल के साथ 12वीं पास।
कोड-7 प्रयोगशाला सहायक - गृह विज्ञान के साथ 12वीं पास।
वेतनमान
प्रयोगशाला सहायक - पे मैट्रिक्स लेवल-8
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक - पे मैट्रिक्स लेवल-5
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष।
आयु सीमा में छूट के नियम
- राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष - 5 वर्ष
- सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
- राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग - 450 रुपये
नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
एससी व एसटी - 250 रुपये
Next Story