
x
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2023 में आचार संहिता के उल्लघंन में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाईल एप्लीकेशन सी—विजिल के लिए नोडल अधिकारी व तकनीकी अधिकारी की नियुक्ति की है।
आदेशानुसार रामरतन सौंकरिया आरएए सीकर को नोडल अधिकारी तथा सत्यनारायण चौहान संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सीकर को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करते हुए प्राप्त शिकायतों का प्रभावी क्रियान्वयन करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
Next Story





