राजस्थान

जिले में आयुर्वेद विभाग के नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नियुक्त

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 4:30 PM IST
जिले में आयुर्वेद विभाग के नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नियुक्त
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: राजस्थान सरकार के द्वारा अनूपगढ़ में आयुर्वेद विभाग के श्रीगंगानगर जिले के उपनिदेशक डॉ. राज कुमार पारीक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार पारीक ने अनूपगढ़ के राजकीय आयुर्वेद अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार पारीक ने बताया कि अनूपगढ़ की ओएसडी कल्पना अग्रवाल को जिला स्तरीय उप निदेशक कार्यालय और जिला आयुर्वेद चिकित्सालय स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अस्थाई उपनिदेशक कार्यालय खोलने के लिए उपरोक्त निर्मित भवन की मांग ओएसडी से की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा जिले की नोटिफिकेशन जारी होने पर शीघ्र ही अनूपगढ़ में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय संचालित किया जाएगा। इसलिए ओएसडी कल्पना अग्रवाल से जिला चिकित्सालय खोलने के लिए प्रस्ताव भेजकर उपयुक्त स्थान की मांग की गई है ताकि शीघ्र ही इस चिकित्सालय को शुरू किया जा सके।

Next Story