राजस्थान

नरेंद्र मोदी जी को 2024 में हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता: वसुन्धरा राजे

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 12:45 PM GMT
नरेंद्र मोदी जी को 2024 में हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता: वसुन्धरा राजे
x

जयपुर: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के 9 सालों में हुए कामों को लोगों तक पहुंचाएं और बताएं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। वे दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरावनी कस्बे में भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान में बोल रहीं थीं। इससे पूर्व वे देवघर में मीडिया से बातचीत कर रही थी। कहा कि 21वीं सदी भारत की है। पहले अखबारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था। आज शांति और समृद्धि की खबरों से मन खुश होता है। आज बड़े-बड़े देश मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहें हैं। मोदी की सोच है कि रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनों। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का लगातार 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 वर्षों में मोदी की छवि ग्लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ। कोरोना के खतरे को भांपते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया। देश में ही नहीं भारत निर्मित वेक्सीन दुनिया में पहुंचाई। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा। मोदी देश में गेमचेंजर बने। इसलिए अब 2024 में उनको हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में 3 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं है, हां मुख्यमंत्री को जरूर रोजगार मिल गया है। उनके पास खदाने हैं।

दलालों ने भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों से साठ-गांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली है। चोरी, डकैती, हत्या, अपराध आम बात हो गई है। महिलाएं ही नहीं, छोटी बच्चियां भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। राज्य में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं। कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर समेत खनिज सरकार के लोग लूटने में लगे हैं। झारखंड की यह सरकार जन हितेषी नहीं, बल्कि स्वयं हितेषी है।

Next Story