
x
कोटा। कोटा विक्षोभ और चक्रवात का असर खत्म होने के बाद अब रामगंज मंडी में मौसम शुष्क होना शुरू हो गया है। ऐसे में सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 14 जून तक रामगंज मंडी में इसी तरह का मौसम रहने वाला है। बारिश का कोई अलर्ट जारी नही है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कूलर, एसी के सहारा भीषण गर्मी से राहत पा रहे है।
उपखंड कंट्रोल रूम द्वारा आज न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे दिन के समय में शहर भर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकल रहे है। साथ ही सड़को पर वाहनों पर निकले वाले चालक भी दुपट्टा या हेलमेल लगाकर धूप से बचने की कवायत कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल 14 जून तक बारिश या अंधड़ का कोई भी अलर्ट नहीं है। इसके बाद अरब सागर में बनने वाले चक्रवात के असर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकती है। शुष्क मौसम में भीषण गर्मी के बीच दिन पर शहरवासी जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे है। शाम 7 बजे तक तापमान में गिरावट के बाद शहरवासी बाजारों में निकलना शुरू करेंगे। स्टेशन चौराहे पर चौपाटी पर ठंडा जूस,आइस्क्रीम,गन्ना जूस की दुकानों पर भीड़ रहती है। ठंडाई पीकर लोग राहत महसूस करते है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story