राजस्थान

फ्रेशर पार्टी में निशा मिस फ्रेशर बनीं

Admin Delhi 1
10 Oct 2023 6:56 AM GMT
फ्रेशर पार्टी में निशा मिस फ्रेशर बनीं
x

झुंझुनू: न्यू राजस्थान बालिका पीजी कॉलेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी मनाई गई। मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर विनीता राणासरिया थी। अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। विशिष्ट अतिथि विनोद ढूकिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर तबसुम चौहान थे। संस्था सचिव पीयूष ढूकिया ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पार्टी में कैटवॉक, विचार-अभिव्यक्ति, सुई पिरोने आदि चरणों के बाद छात्रा निशा ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। पूर्व मिस फ्रेशर चारू ने निशा को ताज पहनाकर स्वागत किया।

इसके अलावा कशिश ने मिस ब्यूटी व प्रतीक्षा ने मिस पर्सनेलिटी का खिताब जीता। इस दौरान संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, कनिष्का, साजिया, उप प्राचार्या पिंकेश, एईएन ज्योति ढूकिया मौजूद थीं।

Next Story