राजस्थान

बोकी डेरली गांव में कुएं में गिरी नीलगाय, कड़ी मुश्किल से निकला

Shantanu Roy
11 July 2023 10:20 AM GMT
बोकी डेरली गांव में कुएं में गिरी नीलगाय, कड़ी मुश्किल से निकला
x
सिरोही। सिरोही बोकी डेरली गांव में रात नीलगाय कुएं में गिर गई। नीलगाय को माउंट आबू अभ्यारण के रेंजर की देखरेख में कुएं से बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। अनादरा थाना क्षेत्र के बोकी डेरली गांव में शनिवार रात नीलगाय कुएं में गिर गई। नीलगाय को माउंट आबू अभ्यारण के रेंजर की देखरेख में कुएं से बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इस दौरान वन अधिकारियों को करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बाकी डेरली कस्बे के कृषि कुएं में रात नीलगाय गिर गई। सुबह मौके पर पहुंचे किसानों को कुएं में नीलगाय गिरे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने अनादरा पुलिस और माउंट आबू के वन अधिकारियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी भरत सिंह देवड़ा, वनपाल मंछाराम मीणा, रामलाल, वनरक्षक विरमाराम, दर्जाराम देवासी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने रस्सी की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे वापस जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
Next Story