
x
उदयपुर। लेकसिटी में पिछले पांच दिनों से लगातार रात के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि दिन का तापमान 28 डिग्री पर बना हुआ है। दिन भर धूप निकलने से मौसम अनुकूल बना रहता है, लेकिन शाम होते-होते ठंड का अहसास होने लगता है। यह प्रभाव रात के समय और भी बढ़ जाता है, जो सुबह देर तक बना रहता है। रविवार को दिन का तापमान 28.0 और रात का तापमान 10.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, पांच दिन पहले 16 नवंबर को दिन का तापमान 30.2 और रात का 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में रात का औसत तापमान 12 डिग्री रहता है लेकिन लेकसिटी में 10 डिग्री तक पहुंच जाता है।
यह पिछले पांच दिनों का तापमान है
19 नवंबर को दिन का तापमान 28.8 और रात का तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 नवंबर को दिन का तापमान 29.3 और रात का 9.6 डिग्री रहा। 17 नवंबर को दिन का तापमान 28.0 डिग्री और रात का तापमान 12.6 डिग्री रहा। 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एनएस राठौर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले सप्ताह से लगातार बर्फबारी हो रही है. वहां से चली सर्द हवाओं के कारण यहां सर्दी का असर बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इसलिए आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।
Next Story