राजस्थान
उदयपुर में बेस्ट 16 श्रृंगार का अवॉर्ड निधि जैन को मिला
Admin Delhi 1
12 Aug 2023 10:30 AM GMT
![उदयपुर में बेस्ट 16 श्रृंगार का अवॉर्ड निधि जैन को मिला उदयपुर में बेस्ट 16 श्रृंगार का अवॉर्ड निधि जैन को मिला](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/12/3296999-b7c101821d1cc6ff97b525b6a8e5336e.webp)
x
सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत
उदयपुर: आदर्श महिला स्वाध्याय मंडल सुंदरवास उदयपुर की ओर से सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप के साथ की गई। महिला मंडल अध्यक्ष महिमा चोर्डिया ने मुख्य अतिथि अनुराधा जैन, मंजू गांग, कल्पना पोरवाल का सम्मान किया।
इस मौके पर हाऊजी के साथ कई खेल खेले गए। ग्रुप डांस वर्धमान महिला मंडल ने प्रस्तुत किया। निधि जैन को बेस्ट सोलह शृंगार का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मंत्री विनीता जैन, उपाध्यक्ष अनुपमा जैन, सह मंत्री सीमा खमेसरा, कोषाध्यक्ष सुशीला भाणावत, मीडिया प्रभारी भूपेश खमेसरा आदि मौजूद रहे।
Next Story