
x
Sariska Tiger सरिस्का टाइगर: रिजर्व में बाघिन एसटी-19 ने चार शावकों को जन्म दिया है, जिससे रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से पुष्टि की है और बफर जोन में बाघों की बढ़ती गतिविधि देखी जा रही है।
अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बार फिर से खुशखबरी सामने आई है। रिजर्व क्षेत्र की बरेली बाड़ी में बाघिन एसटी-19 ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस खबर की पुष्टि वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप और ग्राउंड पेट्रोलिंग के जरिए की गई है। इससे पहले बाघिन एसटी-12 और एसटी-22 भी चार-चार शावकों को जन्म दे चुकी हैं।
वन मंत्री संजय शर्मा ने इस खबर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रसन्नता जताई और कहा कि जल्द ही सरिस्का में बाघों की संख्या 50 के आंकड़े को पार कर सकती है। फिलहाल चार नए शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमरा ट्रैप में बाघिन एसटी-19 अपने चारों शावकों के साथ स्पष्ट रूप से देखी गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बाघिन के इलाके में प्रवेश न करे।
बफर रेंज में शावकों के आगमन से अब इस क्षेत्र में बाघ, बाघिन और शावकों की कुल संख्या 11 हो गई है। पर्यटकों को यहां लगातार बाघों की स्पष्ट साइटिंग देखने को मिल रही है, जिससे यह क्षेत्र और अधिक रोमांचक हो गया है। इससे पहले भी बफर रेंज का एक बाघ हरियाणा तक पहुंच गया था, जिसे लगभग दो महीने की मेहनत के बाद रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया था।
शावकों की संख्या पहुंची 20 पर
यह भी उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व सरिस्का से एक और सुखद सूचना सामने आई थी, जब गश्त के दौरान वन कर्मचारियों ने बाघिन एसटी-30 के साथ तीन शावकों को देखा था। उस समय शावकों की उम्र लगभग दो महीने बताई गई थी।
अब एसटी-19 के चार नए शावकों के जुड़ने के बाद सरिस्का में कुल बाघों की संख्या 11, बाघिनों की संख्या 17 और शावकों की संख्या 20 हो गई है।
Tagsसरिस्काबाघ संरक्षणसफलताकी खबरएसटी-19बनी मांSariskatiger conservationsuccessnewsST-19becomes motherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





