राजस्थान

राजस्थान के चुरू जिले में सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत हुई

Admin Delhi 1
25 Feb 2022 12:23 PM IST
राजस्थान के चुरू जिले में सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत हुई
x

राजस्थान के चुरू जिले में एक सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरदारशहर थाने के थाना प्रभारी बलराज सिंह मान ने बताया कि गुरुवार की देर रात सरदारशहर-डूंगरगढ़ राजमार्ग पर भोजसर बस स्टैंड के पास विशाल चौधरी (25) और नेहा चौधरी (24) एक कार में सवार थे और एक ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि टक्कर में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दंपति हरियाणा जा रहा था।मान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Next Story