राजस्थान

नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

mukeshwari
12 Jun 2023 2:44 PM GMT
नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
x

भरतपुर। भरतपुर में नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह ने सोमवार को आईजी रेन्ज भरतपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। आईजी कार्यालय पहुचने पर पुलिस के जवानों ने नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर आईजी रूपिन्दर सिंह का निवर्तमान आईजी गौरव श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह ने रेंज कार्यालय में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से मिलकर उनसे वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में अपराधियों पर विशेष नजर रख कार्यवाही करने एवं थाने में आने वाले परिवादियों की शिकायात को समय पर निस्तारण करने के दिशा निद्रेश दिए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह का स्वागत सम्मान किया गया। वहीं भरतपुर के निवर्तमान आईजी गौरव श्रीवास्तव को माला, साफा व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त आईजी रूपिन्दर सिंह ने उनसे मिलने आए परिवादियों की समस्याओं को भी सुना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा तय की गई प्राथमिकताओं को लेकर कार्य किया जाएगा। आमजन में पुलिस का विश्वास बना रहे वहीं अपराधियों में भय रहे इसी प्राथमिकता को लेकर कार्य किया जाएगा। वर्तमान समय में चुनौती बन रहे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य किया जाएगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story