राजस्थान

उदयपुर बाइक चोरी मामला में नवजात गिरफ्तार: फलासिया थाना क्षेत्र का मामला

Mohammed Raziq
4 Oct 2023 11:24 AM IST
उदयपुर बाइक चोरी मामला में नवजात गिरफ्तार: फलासिया थाना क्षेत्र का मामला
x
फलासिया थाना क्षेत्र का मामला
राजस्थान उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के बिछीवाड़ा में घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फलासिया थानाधिकारी करनाराम ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश वाहिया निवासी श्यामपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने बिछीवाड़ा से बाइक चुराने के अलावा अन्य वारदातें स्वीकार की है। जिसमें फलासिया कस्बे से भी एक किराना की दुकान से नकदी सहित सामग्री चुराने और शहर के हाथीपोल स्थित एक रेस्टोरेंट से नकदी चुराने की बात कबूल की है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी मन्नालाल पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते माह उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी।
कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब मिली। फिर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story