राजस्थान

सुविवि में इसी माह नये वीसी: आज पूरा होगा वीसी प्रो. त्रिवेदी का कार्यकाल

Admin Delhi 1
19 July 2023 4:53 PM IST
सुविवि में इसी माह नये वीसी: आज पूरा होगा वीसी प्रो. त्रिवेदी का कार्यकाल
x

उदयपुर न्यूज़: जीजीटीयू बांसवाड़ा के कुलपति और सुविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी का 3 साल का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो जाएगा। नए कुलपति मिलने तक सुविवि का अतिरिक्त प्रभार एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक को और जीजीटीयू का प्रभार जेएनवीयू, जोधपुर के कुलपति कन्हैयालाल श्रीवास्तव को देने की प्रबल संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार और राजभवन जीजीटीयू में प्राे. त्रिवेदी काे एक्टेंशन देने से बचना चाहते हैं। त्रिवेदी की 70 साल की उम्र में सिर्फ 13 माह शेष हैं, जबकि वीसी का कार्यकाल 3 साल होता है। कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को 13 महीने बाद ही फिर से नए वीसी के लिए नई सर्च कमेटी बनानी होगी। कुलपति रहते जीजीटीयू में 3 करोड़ लागत से संविधान पार्क बनवाने वाले प्रो. त्रिवेदी इसका उद‌्घाटन और टीचिंग-नॉन टीचिंग भर्तियां भी नहीं करवा पाए हैं। बतौर कार्यवाहक वीसी 1 साल में सुविवि को भी बड़ी सौगात नहीं दे पाए, जबकि उन्होंने साल 2012 में भर्तियां की थीं।

Next Story