राजस्थान

रेलवे की नई पहल, साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन

Admindelhi1
7 Nov 2026 11:54 AM IST
रेलवे की नई पहल, साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन
x
साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जयपुर: रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09473, साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07 एवं 14 नवम्बर को (02 ट्रिप) साबरमती बीजी से प्रत्येक शनिवार को 19.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सोमवार को 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09474, मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09 एवं 16 नवम्बर को (02 ट्रिप) मुजफ्फरपुर से प्रत्येक सोमवार को 07.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को 17.00 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कलोल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 22 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

Next Story