राजस्थान

शहर में नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, बदलेगा वितरण ढांचा

Shantanu Roy
10 July 2023 12:34 PM GMT
शहर में नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, बदलेगा वितरण ढांचा
x
दौसा। दौसा अब सम्पूर्ण दौसा शहर में पेयजल वितरण का रास्ता साफ हो गया है। जलदाय विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर एक कंपनी को वर्कऑर्डर दे दिया है। इसके तहत पूरे शहर में नई पाइप लाइनें बिछाकर व टंकियां बनाकर पेयजल वितरण किया जा सकेगा। गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष से ‘दौसा मांगे पानी’ समाचार अभियान चलाकर पेयजल समस्या को उजागर कर रहा है। इसके तहत 26 फरवरी को ‘सीएम की घोषणा के सालभर बाद भी शहर में शुरू नहीं हुआ कार्य’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पेयजल वितरण का ढांचा बदलने के मामले में चल रही लेटलतीफी को उजागर किया था। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी हो गए हैं। राज्यमंत्री मुरारीलाल मीना ने पेयजल वितरण का प्रस्ताव तैयार कराकर मुख्यमंत्री को भेजा तो उन्होंने घोषणा कर दी थी। गत वर्ष सितम्बर में इस योजना के तहत 112.37 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति हो गई। इसके बाद तकनीकी स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 92 करोड़ के वर्कऑर्डर जेआरसी इन्फ्रा को जारी किए गए हैं। एक साल में कंपनी को काम पूर्ण करना है।
Next Story