राजस्थान

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर संघ खैरथल की नई कार्यकारिणी गठित

Admin Delhi 1
14 Aug 2023 4:48 AM GMT
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर संघ खैरथल की नई कार्यकारिणी गठित
x
कार्यकारिणी का गठन

अलवर: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर यूनियन खैरथल की बैठक का आयोजन खैरथल में मातोर रोड पर स्थित महावर भवन में किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव सर्वसम्मति से किए गए। यूनियन के प्रवक्ता सुनील लालवानी ने बताया कि मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर यूनियन का संरक्षक घनश्याम पमनानी को बनाया गया। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीकांत गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए चुना।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें पदम टंडन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामानंद सागर को उपाध्यक्ष, नितिन खंडेलवाल को कोषाध्क्ष, धर्मवीर व संजय जैन को सचिव, रमेश गुप्ता को सहसचिव बनाया गया। इसके अलावा सुनील लालवानी, विकास चौधरी, जगदीश पोपटानी, हजारीलाल, मोहित, कैलाश, लोकेश भारती को सदस्य बनाया गया।

Next Story