राजस्थान

नये कलेक्टर अरविन्द पोसवाल का उदयपुर से नाता

Admin Delhi 1
14 July 2023 11:46 AM GMT
नये कलेक्टर अरविन्द पोसवाल का उदयपुर से नाता
x

उदयपुर न्यूज़: राजस्थान में कार्मिक विभाग ने गुरुवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें उदयपुर में भी जिला कलेक्टर से लेकर तीन बड़े अफसरों को बदला गया है। उदयपुर संभाग के चित्तौडगढ़़ जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को उदयपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया। इधर, उदयपुर के कलेक्टर ताराचंद मीणा को जनजाति आयुक्त के पद पर लगाया है। साथ ही नगर निगम के आयुक्त के पद पर आईएएस मंयक मनीष को जिम्मा दिया गया है।

अरविंद पोसवाल : उदयपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे। पहले उदयपुर संभाग के राजसमंद व चित्तौडगढ़़ के कलक्टर रह चुके है। राजसमंद में वे दिसम्बर 2018 से जनवरी 2022 तक रहे, चित्तौडगढ़़ में वे जनवरी 2022 से अब तक रहे है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आने वाले पोसवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की है। पोसवाल का उदयपुर से नाता रहा हुआ है। जुलाई 2014 से जून 2015 तक वे उदयपुर में सहायक कलक्टर एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट के पद पर अंडर ट्रेनिंग रहे है। यहीं नहीं नवंबर 2021 में जब फतहसागर झील के गेट खोले गए तब बतौर राजसमंद कलक्टर रहते हुए उदयपुर आए हुए पोसवाल भी फतहसागर गेट खोलने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Next Story