राजस्थान

जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर का बनेगा नवीन भवन

Tara Tandi
9 Aug 2023 9:22 AM GMT
जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर का बनेगा नवीन भवन
x
पाली जिले के सुमेरपुर जिला परिवहन कार्यालय का नवीन भवन बनेगा। साथ ही, यहां ड्राइविंग ट्रेक का भी निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए 3.79 करोड़ रूपए की वित्तीय सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
श्री गहलोत की स्वीकृति से चालू वित्तीय वर्ष में 1.75 करोड़ रूपए से निर्माण कार्य होंगे। भवन बनने से परिवहन वाहन लाइसेंस, वाहन संचालन की अनुमति सहित अन्य सुविधाएं बढेंगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला परिवहन कार्यालय नगर पालिका द्वारा निर्मित कक्षों में संचालित है।
Next Story