राजस्थान

आरबीएम में डॉ.गर्ग के प्रयासों से नेफ्रोलॉजी की सेवा शुरू

Ashwandewangan
31 May 2023 9:28 PM IST
आरबीएम में डॉ.गर्ग के प्रयासों से नेफ्रोलॉजी की सेवा शुरू
x

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग के प्रयासों से आरबीएम चिकित्सालय में नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं शुरु हो गई है ।।नेफ्रोलॉजी के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. सीताराम नेआरबीएम में ड्यूटी जॉइन कर ली है । चिकित्सालय में गैस्ट्रोलॉजी की सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं पहले से ही जारी हैं ।

डॉ गर्ग ने बताया कि नेफ्रोलॉजी के सुपर स्पेशलिस्ट के ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद अब भरतपुर एवं आसपास के किडनी रोगियों को उपचार के लिए जयपुर या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि आरबीएम अस्पताल में न्यूरोलॉजी ,कार्डोयोलॉजी सहित अन्य स्पेशलिस्ट सेवा शुरू कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को भरतपुर लाने का प्रयास जारी है । चिकित्सालय में पूर्व में गैस्ट्रोलॉजी के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. गिरीश धाकड़ सेवा दे रहे हैं जिससे क्षेत्र के गेस्टो संबंधित बीमारियों से पीड़ित रोगियों को बेहतर उपचार मिल रहा है और वह लाभान्वित हो रहे हैं ।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story