राजस्थान

बस ड्राइवर की लापरवाही ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की जान ली

Admindelhi1
23 March 2024 2:35 PM IST
बस ड्राइवर की लापरवाही ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की जान ली
x
निजी स्कूल बस ने 8 साल की बच्ची को कुचला

भीलवाड़ा: बिजौलिया के एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर की लापरवाही ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की जान ले ली। स्कूल बस में चढ़ते समय ड्राइवर ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजन घायल हुई बच्ची को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। घटना शनिवार सुबह गोपालपुरा (बूंदी) में हुई।

गोपालपुरा (बूंदी) निवासी मृतक छात्रा के पिता कैलाश राठौड़ ने बताया कि बिजौलिया के मां भारती स्कूल की बस आज सुबह 7 बजे के करीब गांव में बच्चों को लेने आई। घर के बाहर सबसे पहले क्लास 4 में पढ़ने वाली उसकी बेटी तन्नू राठौर (8) जैसे ही बस में बैठने लगी तो ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक बिना देखे बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे बच्ची के ऊपर बस का टायर चढ़ गया। चिल्लाने पर ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। घायल बेटी को डाबी हॉस्पिटल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story