
x
जनता से रिश्ता : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान से गहरा जुड़ाव रहा है। मुर्मू का देश और दुनिया में अध्यात्म का अलख जगा रही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संस्थान से गहरा जुड़ाव रहा है। 2009 में मुर्मू संस्थान से जुड़ीं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें राजयोग मेडिटेशन सिखाया था। करीब 13 साल पहले वह माउंट आबू के ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ीं। डिप्रेशन में आने पर इस संस्थान से उनका रिश्ता और गहरा हो गया। डिप्रेशन दूर करने के लिए यहां राजयोग सीखा था। इसके अलावा, संस्थान के कई कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनीं। संस्थान के कार्यकारी सचिव बी.के. मृत्युंजय के अनुसार, इसके बाद मुर्मू 2009 में संस्थान से जुड़ीं और राजयोग सीखा।
सोर्स-hindustan
Next Story





