राजस्थान

मेड़ता पहुंचे विश्नोई समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी

Admin Delhi 1
22 May 2023 1:02 PM GMT
मेड़ता पहुंचे विश्नोई समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी
x

नागौर न्यूज: अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षण कुलदीप विश्नोई और समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया आज मेड़ता क्षेत्र के रेण कस्बे में पहुंचे और समाज के लोगों से मुलाकात की। साथ ही चकढाणी में विश्नोई समाज की ओर से बनवाए गए गुरु जम्भेश्वर भगवान के भव्य मंदिर में भी पहुंचे और दर्शन किए। मंदिर में देर शाम तक कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई, उपाध्यक्ष पत्तराम लामरोड़ आज मेड़ता क्षेत्र के रेण कस्बे में पहुंचे। यहां विश्नोई समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान रेण व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोहर विश्नोई, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमराराम विश्नोई, सुखदेव विश्नोई, उद्यमी श्रवणराम विश्नोई, हेतराम विश्नोई, अर्जुनराम लामरोड, श्रीकिशन बिश्नोई, कैलाश विश्नोई सहित समाज के लोगों ने कुलदीप विश्नोई सहित समाज के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Next Story