राजस्थान

विश्नोई समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोगों ने किया स्वागत

Shantanu Roy
22 May 2023 5:23 PM GMT
विश्नोई समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोगों ने किया स्वागत
x
नागौर। नागौर अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप विश्नोई व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया आज मेड़ता क्षेत्र के रेन कस्बे पहुंचे और समाज के लोगों से रूबरू हुए. इसके साथ ही उन्होंने चकधनी में बिश्नोई समाज द्वारा निर्मित गुरु जम्भेश्वर भगवान के भव्य मंदिर में भी पहुंचकर दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर में कार्यक्रम होते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र व अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई उपाध्यक्ष पट्टराम लमरोड आज मेड़ता क्षेत्र के रेन कस्बे पहुंचे. यहां बिश्नोई समाज के लोगों से मिले। इस दौरान मनोहर विश्नोई, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमराराम विश्नोई, सुखदेव विश्नोई, उद्यमी श्रवणराम विश्नोई, हेतराम विश्नोई, अर्जुनराम लमरोड, श्रीकिशन बिश्नोई, कैलाश विश्नोई सहित समाज के लोगों ने कुलदीप विश्नोई सहित समाज के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया. . इस दौरान कुलदीप विश्नोई ने समाज के विकास में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। रेन में कार्यक्रम के बाद यहां से समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी चकधनी पहुंचे। वहां नवनिर्मित गुरु जंभेश्वर भगवान मंदिर के दर्शन किए और कार्यक्रम में शामिल हुए। चकधनी में इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। यहां देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story