राजस्थान

राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन एवं किसान सम्मेलन आयोजित राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन एवं किसान सम्मेलन

Tara Tandi
4 Oct 2023 1:40 PM GMT
राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन एवं किसान सम्मेलन आयोजित राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन एवं किसान सम्मेलन
x
शांति एवं अंहिसा प्रकोष्ठ सीकर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन एवं किसान सम्मेलन का आयोजन प्रधानजी का जाव, सीकर में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा जिले से शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के 50 प्रतिभागी शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा गांधी विचारक व किसानों ने भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में गांधी दर्शन से जुड़े विचारकों, अन्तर्राज्यीय किसानों के प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं, कृषि में हुये नवाचारों को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, तमिलनाडू, आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के करीब 1500 प्रतिनिधियों ने किसान सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्र स्तरीय गांधी दर्शन कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य व अंहिसा पर बल दिया था। आज हमें उनके आदर्शों एवं उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में किसान राजस्थान मिशन 2030 के संबंध में भी अपने सकारात्मक सुझाव देवें ताकि उन्हें राज्य सरकार को भिजवाया जा सके। कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित यह पहला राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन है जिसमें देश की गांधीवादी संस्थाओं, किसानों के प्रतिनिधि गांधी दर्शन पर चिंतन, मनन के साथ-साथ उसका प्रचार-प्रसार करेंगे। राष्ट्र स्तरीय किसान सम्मेलन विभाग की पहल पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों को अधिकतम व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन सार्थक सिद्ध होंगे। इससे युवा पीढ़ी महात्मा गांधी विचारों को जान पायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में गांधी विचारों को अंगीकार कर सामाजिक जीवन में उपयोग ले सकेंगे। राज्य सरकार युवाओं को गांधी दर्शन से प्रशिक्षित करने के लिए गंभीर है। महिलाओं को गांधी दर्शन से सशक्त करने प्रयास किये जा रहे है।
कार्यक्रम में जिले से ब्लॉक संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी व राजकुमार प्रजापत, केदारमल, मंजू राठौड़, करिश्मा धौलपुरिया, शारदा व्यास, गौरीशंकर दायमा सहित प्रगतिशील कृषक, गांधीवादी विचारक आदि मौजूद रहें।
Next Story