राजस्थान

नंदलाल बने गाडरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष

Admin Delhi 1
18 Sept 2023 1:58 PM IST
नंदलाल बने गाडरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष
x
भीलवाड़ा में प्रदेश के सभी प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई

भीलवाड़ा: अखिल भारती गाड़री, गायरी व गड़रिया समाज की बैठक रविवार को भीलवाड़ा में हुई। इस बैठक में प्रदेश में फैले समाज के लोगों में शिक्षा को बढ़ावा देने व युवाओं को रोजगार व सरकारी नौकरी से जोड़ने के लिए किए जाने वाले प्रयासों को लेकर चर्चा गई।

इस बैठक में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चुनाव भी हुए। राजस्थान से आए सभी 25 जिलाध्यक्ष ने एकमत होकर भीलवाड़ा के नंदलाल गाड़री को नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुना। इस बैठक में जिलाध्यक्ष भैरुलाल गाड़री, पूर्व राज्य मंत्री जगमाेहन बघेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरचंद गाड़री, राकेश सिंह परिहार जयपुर, ईश्वर बघेल जयपुर, राधेश्याम धनगर बांरा, केशव पाल हनुमानगढ़, रामस्वरूप झालावाड़, कन्हैया लाल झालावाड़, हरीप्रसाद धौलपुर, गोवर्धन प्रतापगढ़, रमेश बघेल डीग, जगदीश पाल नागौर, संजय पाल बीकानेर, अतरसिंह गंगानगर, एचआर बघेल अलवर, संजय बघेल भरतपुर, अंबालाल बांसवाड़ा, यादव राम बघेल बाड़मेर, जगदीश धनगर कोटा, रामचंद्र गाड़री भीलवाड़ा, नकुल गाड़री चित्तौड़गढ़, गणेश गाड़री राजसमंद, रमेश गाड़री उदयपुर सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Next Story