राजस्थान
मूकबधिर बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म के नामजद आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 Dec 2022 5:42 PM GMT

x
बड़ी खबर
सिवाना। धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षैत्र की सरहद में बकरीया चराने गई एक मूकबधिर 20 वर्षीय बालिका के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के सम्बन्घ में जिला पुलिस को बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक बाड़मेर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24.11.22 को पुलिस थाना धोरीमन्ना में दर्ज प्रकरण में नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, शुभकरण वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी के सुपरजिवन में गठित विशेष टीम द्वारा प्रकरण में गहनता से अनुसंधान व तकनिकी सहायता से अज्ञात दोनो आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। घटना का विवरण - दिनांक 24.11.22 को सरहद धोरीमन्ना में बकरीया चराने गई एक 20 वर्षीय मूकबधिर बालिका के साथ अज्ञात मुलजिमानों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्घ में प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना धोरीमन्ना पर प्रकरण संख्या 397/24.11.22 धारा 342, 376डी भादसं में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। कार्यवाही पुलिस - मूकबधिर बालिका के साथ अज्ञात मुलजिमानों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म की घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, शुभकरण वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी के सुपरजिवन में सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना व महिपालसिंह हैड कानि. डीसीआरबी की पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया व तकनिकी टीमों एवं डॉग स्कवॉड टीम से भी साक्ष्य जुटाये गये। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। प्रकरण में बालिका मूकबधिर होने, कोई चश्मदीद गवाह नही होने व आरोपी अज्ञात होने से आरोपियों को नामजद करना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौति थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विशेष टीमों द्वारा प्रकरण में बारिकी से अनुसंधान करते हुए, तकनिकी व आसूचना से प्रकरण में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात दोनो आरोपियों को नामजद कर आरोपी सुनिल पुत्र साजनराम जाति विश्नोई उम्र 21 साल निवासी कोजा व भजनलाल पुत्र हरीराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी मीठड़ा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
Next Story