राजस्थान
Nagaur: दो ट्रकों की टक्कर में लगी आग, जिंदा जलने से दोनों चालकों की मौत
Tara Tandi
17 Dec 2024 4:43 PM IST

x
Nagaur नागौर : सदर थाना इलाके के बारानी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो ट्रक चालक जिंद जल गए। यहां सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। टक्कर के बाद चालक ट्रक में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में ट्रक सवार दोनों चालक जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा जले ड्राइवरों को बाहर निकलवाकर दोनों के शवों को नागौर के राजकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी।
नागौर के सदर थाना इलाके के बारानी गांव में सुबह एक ट्रक और कंटेनर के बीच जोर दार भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण हुआ कि दोनों में आग लग गई। दोनों ट्रकों के केबिनों में ड्राईवर फंस गए। फंसे हुए ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाए और आग की भेंट चढ़ गए।
जैसे ही हंसे कि सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और नागौर की फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची। जब तक दोनों केबिनों पर आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनों चालकों मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर नागौर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
जिला पुलिस अधीक्षक नागौर नारायण टोगस के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा तड़के 05 बजे के करीब हुआ। ट्रक बीकानेर की तरफ से ईंटों से भरा हुआ नागौर की तरफ आ रहा था, जबकि नागौर से बीकानेर की तरफ कंटेनर जो सूखी मिर्च से भरा हुआ जा रहा था। हादसे की जानकारी दोनों ट्रकों के मालिकों को सूचना दे दी गई।
TagsNagaur दो ट्रकों टक्करलगी आगजिंदा जलनेदोनों चालकों मौतNagaur: Two trucks collidedcaught fireburnt aliveboth drivers diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





