राजस्थान

Nagaur: गंठीलासर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Admindelhi1
31 July 2024 10:33 AM IST
Nagaur: गंठीलासर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
x

नागौर: नागौर के निकट गंठिलासर गांव में धन्नाराम जी सोलंकी की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नागौर ब्लड बैंक से वीरू जोशी, मोईन, विजय, धनेश भाकर व विनोद के नेतृत्व में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रवणलाल, सुखाराम सोलंकी, तुलसीराम, चुन्नीलाल, चेनाराम, दानाराम, गोपाल, कोजाराम, पंकज, पूनम सेन, गगन आदि मौजूद थे।

Next Story