राजस्थान
Nagaur: राजकीय विद्यालय में हुआ सुंदर हस्तलेख कार्यशाला का आयोजन
Admindelhi1
29 Aug 2024 11:35 AM IST

x
हस्तलेखन विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिवाच ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए
नागौर: कुचेरा के निकटवर्ती गांव गाजू व कुचेरा के सरकारी स्कूल में मंगलवार को सुंदर लिखावट कार्यशाला का आयोजन किया गया। हस्तलेखन विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिवाच ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए। प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू में विद्यार्थियों की लेखन शैली में सुधार लाने, सुंदर लिखावट की कला को विकसित करने के लिए ओमप्रकाश सिवाच ने सुबह प्रार्थना सत्र से सुबह 10 बजे तक अपनी कार्यशाला दी।
इसके बाद 10:15 से 1 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचेरा में कार्यशाला हुई। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचेरा में 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कुचेरा. बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।
Tagsनागौरराजकीयविद्यालयसुंदर हस्तलेखकार्यशालाआयोजनगाजूकुचेराNagaurGovernmentSchoolBeautiful HandwritingWorkshopEventGajuKucheraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





