राजस्थान

Nagaur: पर्यावरण संरक्षण के लिए 1100 पौधों का किया वितरण

Admindelhi1
14 Aug 2024 11:45 AM IST
Nagaur: पर्यावरण संरक्षण के लिए 1100 पौधों का किया वितरण
x
ग्रामीणों को 1100 पौधे वितरित किए गए

नागोर: कस्बे के निकटवर्ती गांव सैनी के पूर्व सरपंच रामकिशोर खुखुड़िया की दूसरी पुण्य तिथि पर मंगलवार को परिवार की ओर से ग्रामीणों को 1100 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी उगराराम, भंवरूराम ने बताया कि इस परिवार की ओर से पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को 1100 पौधे वितरित किये गये तथा सार्वजनिक स्थानों पर परिवार की ओर से वृक्षारोपण भी किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि हम इन पौधों को लगाएंगे और उनका पालन-पोषण करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायणराम बेनीवाल ने परिवार की सराहना की। इस मौके पर मनाफुल खुड़खुड़िया, रमेश, बलदेव राम, सरवन राम, रतनाराम, सुखराम, पप्पूराम, भंवरलाल मौजूद रहे।

Next Story