![मेरी पत्नी ने कहा था सीएम से पंगे मत लो: गुढ़ा मेरी पत्नी ने कहा था सीएम से पंगे मत लो: गुढ़ा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/04/2511311-q-71.webp)
उदयपुरवाटी: विवादित बयानों की सुर्खियों में रहने वाले राज्य मंत्री व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पर अपहरण व अन्य मामलों में नीमकाथाना के कोतवाली थाने में दर्ज हुए मामले पर उनका बयान सामने आया है। गुढ़ा ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ थाने में सीधे मामला दर्ज हो जाना सोचने वाली बात है। मेरी वाइफ ने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री से पंगे मत लो। गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री हैं। उन्हें अपने मंत्री पर इतना भी इकबाल नहीं कि इस मुकदमे से पहले जानकारी ले लेते कि मामला क्या है। सीएम को कहूंगा अपनी टीम पर विश्वास रखें। जानकारी लें। वो महिला मर सकती थी। उसकी बच्चियों की शादी थी। उसने कहा था कि मैं सुसाइड कर लूंगी। महिला की मदद का मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। उस वार्ड पंच को जानता हूं वो लोगों के साथ चीट करता है। मंत्री पर कोई मुकदमा हो वो सीएम की जानकारी के बिना नहीं हो सकता। होम मिनिस्ट्री भी उन्हीं अशोक गहलोत के पास है।
क्या था मामला: गुढ़ा के खिलाफ नीमकानाथा की ककराना पंचायत के वार्ड पंच दुर्गा सिंह ने धमकाने, मारपीट करने और खाली चेक साइन का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि मंत्री उससे राजनीतिक विद्वेषता रखते हैं। इसलिए उनको घर से अपहरण किया तथा उसे पुलिस में झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।