राजस्थान

'मेरे बच्चे को होश आया तो उसने फोन करके जानकारी दी', एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत से मातम, जानें कैसे हुआ?

jantaserishta.com
22 Nov 2026 9:41 AM IST
मेरे बच्चे को होश आया तो उसने फोन करके जानकारी दी, एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत से मातम, जानें कैसे हुआ?
x
पूरे इलाके को झकझोर दिया है.
कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शनिवार देर रात खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की क्रूजर गाड़ी शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
जांच अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया, "यह हादसा हाईवे पर हुआ है, वे एक क्रूजर में सफर कर रहे थे। एक ही परिवार के ड्राइवर समेत 16 लोग थे। आगे सड़क किनारे कोई ट्रक या गाड़ी खड़ी थी। अंधेरे में वह दिखाई नहीं दी और गाड़ी जाकर उससे टकरा गई। इनमें से 9 लोगों की जान चली गई है और सात लोग घायल हैं। सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।"
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक यात्री ने बताया, "हम खाटू श्याम गए थे और जयपुर के रास्ते लौट रहे थे। हमारे पास तीन गाड़ियां थीं और हम जयपुर से आगे खाना खाने के लिए रुके। खाने के बाद, एक्सीडेंट वाली गाड़ी पहले निकल गई, जबकि हम बाद में निकले। रास्ते में हमें एक कॉल आया कि एक्सीडेंट हुआ है और हमें जल्दी आने के लिए कहा गया। जब तक हम वहां पहुंचे, सभी मरीजों को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। अभी पांच या छह लोग घायल हैं और बाकी की मौत हो गई है।"
एक महिला यात्री ने न्यूज एजेंसी से बताया, "वे लोग हमारी गाड़ी से करीब 50-60 किलोमीटर दूर थे। हम सब एक ही परिवार से हैं। हम खाटू श्याम से आ रहे थे। हादसे की जानकारी बच्चे ने फोन करके दी। उसे होश आया तो उसने हम लोगों को कॉल किया। हादसे से पहले हम लोग खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके थे।"
मृतकों के एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी से बताया, "हम ओंकारेश्वर, उज्जैन, पुष्कर, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी और खाटू श्याम गए थे। हम खाटू श्याम से रात में निकले थे। शाम को करीब 4:00 या 4:30 बजे निकले थे। जयपुर के पास, जयपुर से आगे, हम नाश्ता करने के लिए रुके। उनके पहले जाने के बाद, हमें एक कॉल आया कि एक एक्सीडेंट हो गया है। मेरी भांजी ने कॉल करके हादसे की जानकारी दी। हम लोग मौके पर पहुंचे तो वहां तीन मृतकों के शव थे, बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया था।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story