राजस्थान

समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू नहीं

Admin Delhi 1
6 May 2023 4:22 PM IST
समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू नहीं
x

जोधपुर न्यूज: सरसों की एक अप्रैल को शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर खरीद अब तक शुरू नहीं हो पाई है। सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को इस फसल में औसतन 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। किसान संघ के पदाधिकारियों ने इस पर आक्रोश भी जताया है।

किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण जांगू ने बताया कि सरकार की ओर से क्रय विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से 1 अप्रैल से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन कुछ केंद्रों पर चने की तुलाई हुई है। सरसों की तुलाई अब भी अधिकांश केंद्रों पर शुरू नहीं हुई है, जबकि जिले के किसान इसका इंतजार कर रहे हैं।

किसानों को हो रहा नुकसान: किसान संघ के प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर ने बताया कि सरकार ने चने के 5335 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों के 5450 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीद के भाव तय किए हैं, जबकि इन दोनों जिंसों के बाजार भाव औसतन 4700 रुपए हैं और खरीद केंद्रों के नहीं खुलने की वजह से किसानों को चने और सरसों की उपज पर करीब 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है, लेकिन किसान अपनी उपज को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

Next Story