राजस्थान

आपसी विवाद में गला दबा कर युवक की हत्या

Admin4
1 Jun 2023 10:44 AM GMT
आपसी विवाद में गला दबा कर युवक की हत्या
x
उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में मर्डर कर देने का मामला सामने आया है। एक ही कंपनी में काम करने और एक ही जगह रहने वाले दो युवकों के बीच बुधवार सुबह झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक को जान गंवानी पड़ी। हत्या करने वाला युवक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इस बात का खुलासा आरोपी को पकड़ने के बाद ही होगा। इधर, मृतक के साथी कर्मचारियों का भी कहना है कि दो एक ही कमरे में साथ रहते थे। दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। यह पता नहीं चल पा रहा है।
पुलिस के अनुसार सासाराम रोहताश, बिहार निवासी सूचित (19) पिता वाल्मिकी सिंह गत साढ़े तीन महीने से इंटरनेशिया कंपनी में ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने का काम करता था। कंपनी ने चित्रकूट नगर में रहने के लिए एक मकान दे रखा था, जिसमें कंपनी के ही 10-12 कर्मचारी रहते है। बुधवार सुबह मकान पर सूचित और उसके साथ हरियाणा निवासी विकास था। सुबह 10-11 बजे के बीच दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विकास ने बेल्ट से उसका गला घोंट हत्या कर दी।
Next Story