राजस्थान

नगर पालिका ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू की, तीन को नोटिस

mukeshwari
10 July 2023 5:24 AM GMT
नगर पालिका ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू की, तीन को नोटिस
x
वृद्धावस्था पेंशन शुरू
दौसा। दौसा बांदीकुई में वृद्धा को मृत बताकर पेंशन बंद करने के मामले में ईओ ने तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है और दो दिन में जवाब मांगा है। साथ ही वृद्धा की पेंशन भी वापस शुरू कर दी है। जनवरी में बंद कर दी थी वृद्धा की पेंशन नगरपालिका प्रशासन ने 85 वर्षीय वृद्धा बादाम देवी को मृत बताकर वृद्धावस्था पेंशन 20 जनवरी 2023 को बंद कर थी दी। इसके साथ ही 6 हजार रुपए की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए। अपने आप को जिंदा बताकर फिर से वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने के लिए नगरपालिका के कई चक्कर काटे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद बादाम देवी ने शुक्रवार को नगरपालिका जाकर अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया। हालांकि नगरपालिका ने प्रार्थना पत्र नहीं लिया। लेकिन इससे पालिका में हडकंप मच गया।
इस मामले को प्रमुखता के साथ पब्लिश किया गया। इससे हरकत में आए नगरपालिका प्रशासन ने महिला बादाम देवी की फिर से वृद्वाअवस्था पेंशन को शुरु कर दिया। नगरपालिका ईओ शुभम गुप्ता ने बताया कि पेंशन शाखा से जुडे कर्मचारी नीरज जोशी, दिलीप शर्मा और संतोष वर्मा को इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दो दिन में तीनो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विहिप ने की संगठन मजबूती पर चर्चा
खण्डार. गणेश नगर में बैठक करते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
यहां विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड की शाम जिलाध्यक्ष विमलेश शाण्डिल्य की अध्यक्षता में गणेश नगर हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान गणेश नगर, सुमनपुरा, हरिपुरा, बाढ़पुर, क्यारदा खुर्द, बैरना, सेंवती खुर्द, पाली, दौलतपुरा, धर्मपुरी, बहरावंडाखुर्द, अल्लापुर, सुखवास, छाण, मेई कलां, कठूली पादड़ा, गोठड़ा, पीपड़दा, गण्डावर, बोहना,सोनकच्छ, खंडेवला, कटार, फरिया, बडौद, जयसिंह पुरा, पादड़ी, औण, पादड़ा, अनियाला, बड़वास आदि गांवों में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की समितियों का गठन किया। साथ ही संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष गिर्राज सीठा, मंत्री सत्यप्रिय पालीवाल, सह मंत्री राम भजन वैष्णव , बजरंग दल प्रखंड संयोजक बृषभानु मथुरिया आदि मौजूद थे।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story