राजस्थान
नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
Admin Delhi 1
12 Sept 2023 10:53 AM IST

x
कोटा: नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ठेका प्रथा का विरोध किया। कर्मियों ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा अनुसार ठेका प्रथा को खत्म कर आरएसएलडीसी कंपनी का गठन कर ठेका कर्मचारियों को आरएसएलडीसी कंपनी में नियुक्ति देने की बात कही थी लेकिन अभी तक बजट घोषणा पर अमल नहीं हुआ।
इस कारण ठेका कर्मी नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा अर्ध कुशल श्रमिकों के बढ़ाए गए वेतन अनुसार वेतन देने की मांग की गई। इसमें कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष आबिद हुसैन, संजय गोस्वामी, घनश्याम मीणा, सुरेश बेरवा, हेमन्त मीणा, नगर पालिका के समस्त ऑपरेटर व फायर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज करवाया। सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी।
Next Story





