राजस्थान

Mumbai: 'ड्रीम गर्ल' बनकर मुंबई के बड़े अधिकारी से अश्लील बातें कर ठगी

Sanjna Verma
10 Jun 2024 2:09 PM GMT
Mumbai:  ड्रीम गर्ल बनकर मुंबई के बड़े अधिकारी से अश्लील बातें कर ठगी
x

Alwarअलवर : मुंबई के एक बड़े अधिकारी को एक शख्स ने 'ड्रीम गर्ल' बनकर अश्लील बातें करके अपने जाल में फंसाया और 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। इस हैरान कर देने वाले मामले में आरोपी राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। इस दौरान आरोपी ने अधिकारी का अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार को ब्लैकमेल करने लगा। बाद में परेशान होकर अधिकारी ने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने अलवर पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। mumbai police ने रैणी थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से कई अश्लील वीडियो और जानकारी भी हासिल हुई है। मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी युवक से और भी कई बड़े खुलासे होंगे।अधिकारी को अश्लील बातें कर फंसाया जाल में

रैणी थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने अलवर आकर सेक्सटॉर्शन के एक आरोपी के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम बनाकर आरोपी आशीष स्वामी को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि ठग आशीष स्वामी ने मुंबई के एक बड़े अधिकारी को अपनी बातों में फंसाया और लड़की बनकर उसके साथ अश्लील कॉल की। इस दौरान ठग ने अधिकारी के अश्लील वीडियो बनाए और उसके बाद आरोपी अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़ित से अपने खाते में 50 हजार रुपए भी डलवा लिए।आरोपी अधिकारी को लगातार
blackmale
करने लगा
रैणी policeने बताया कि आरोपी आशीष लगातार अधिकारी को ब्लैकमेल कर रुपए देने का दबाव बना रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित से 50 हजार रुपए भी अपने बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़ित को परेशान कर रहा था। इस पर परेशान पीड़ित ने मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन करने वाला आरोपी अलवर के मेवात क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर mumbai पुलिस अलवर पहुंची, जहां अलवर पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों को ठग चुका है।


Next Story