राजस्थान

MPS गर्ल्स आजाद नगर प्रधानाचार्या अल्पा सिंह को किया शिक्षा पद्म सम्मान से सम्मानित

Gulabi Jagat
10 July 2024 3:13 PM GMT
MPS गर्ल्स आजाद नगर प्रधानाचार्या अल्पा सिंह को किया शिक्षा पद्म सम्मान से सम्मानित
x
Bhilwara भीलवाड़ा: श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल गर्ल्स आजाद नगर, भीलवाडा की प्रधानाचार्या अल्पा सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शिक्षा पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन के द्वारा किया गया। इस सम्मान के लिए राजस्थान से इन्हें चुना गया। समिति के अध्यक्ष ओम नाराणीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया, सहसचिव प्रहलाद राय हिंगड़, संचालक सदस्य दिलीप तोषनीवाल, चंद्र प्रकाश काल्या सहित विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रुचि रस्तोगी तथा समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Next Story