राजस्थान

सांसद दीया कुमारी अब विद्याधर नगर से चुनाव लड़ेंगी

Admin Delhi 1
10 Oct 2023 6:54 AM GMT
सांसद दीया कुमारी अब विद्याधर नगर से चुनाव लड़ेंगी
x

राजसमंद: भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। राजसमंद से सांसद दीया कुमारी अब जयपुर की विद्याधरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

इसके साथ ही चुनावी महकमे में सांसद के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली से आज राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा आज भाजपा की पहली अधिकृत सूची जारी की जिसमें विद्याधर नगर विधानसभा से चुनाव लडने के लिए पार्टी की ओर से राजसमंद सांसद दीया कुमारी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

जारी सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक 1 अक्टूबर को पार्टी पदाधिकारी जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित षाह, सहित केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पहली सूची जारी होने के साथ ही सांसद के नाथद्वारा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। सांसद ने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा में केन्द्र सरकार के कई प्रोजेक्ट्स को लागू कर कई सौगात दी थी। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि सांसद नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन अब वे विद्याधर नगर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

Next Story