शहीद बजरंग लाल डूकिया की प्रतिमा का सांसद बेनीवाल ने किया अनावरण

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के फिड़ोद ग्राम में शहीद हवलदार बजरंग लाल डूकिया के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया,सांसद ने फीता काटकर मूर्ति का अनावरण किया और शहीद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके शहादत को याद किया !
इस अवसर पर सांसद बेनीवाल ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया और कई मुद्दो पर अपनी बात रखी ! सांसद ने 10 लाख की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी से बनवाने की घोषणा की वहीं ढाणियों के पेयजल,विद्युत,सड़क सहित आम जन द्वारा प्राप्त कई कार्यों को शीघ्र करवाने की घोषणा की वहीं कहा की विकास कार्यों में कोई कमी नही रखी जाएगी,सांसद ने स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना !
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।





