राजस्थान

मजदूरी की तलाश में बैठी थी मां, फ्लाईओवर का छज्जा गिरने से मासूम हुआ घायल

Admin Delhi 1
15 Dec 2022 8:00 PM IST
मजदूरी की तलाश में बैठी थी मां, फ्लाईओवर का छज्जा गिरने से मासूम हुआ घायल
x

कोटा न्यूज़: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को फ्लाईआॅवर का छज्जा गिरने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम घायल को परिजनों व स्थानीय पार्षद ने एमबीएस में भर्ती कराया है, जहां उसका गहन चिकित्सा इकाई में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी वार्ड पार्षद वीर बल लोधा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कुन्हाड़ी निवासी गजानंद अपनी पत्नी के साथ कुन्हाड़ी पेट्रोलपंप के पास फ्लाईआॅवर के नीचे मजदूरी की तलाश में खड़ा था। उसकी पत्नी अपनी छह महीने की मासूम पुत्री नंदनी को लेकर पुलिया के नीचे बैठी थी। उसी समय अचानक से पुलिया के नीचे का छज्जे का एक एक हिस्सा टूट कर बच्ची के सिर पर गिरा और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पार्षद बलदेव सिंह भी पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी है ।

Next Story