
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा बेटे ने जन्म देने वाली मां को इतनी बेरहमी से मार डाला कि डॉक्टर भी दंग रह गए. महिला के शरीर पर चाकुओं के 83 घाव थे। हत्या के बाद आरोपी पुत्र शव के पास ही बैठा रहा। मामला भीलवाड़ा से 20 किमी दूर पुर कस्बे का है। थाना प्रभारी पूरनमल मीणा ने बताया कि हत्या गुरुवार की शाम करीब सात बजे की गई है। घटना के समय महिला मंजू (45) का पति शंकर लाल विश्नोई घर से बाहर गया हुआ था। वहां बुजुर्ग सास घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान शादी में जाने को लेकर मां और 25 वर्षीय बेटे सुनील विश्नोई का झगड़ा हो गया। बेटा मां को शादी में मामा के घर जाने से मना कर रहा था। कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
मीना ने बताया कि घटना के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव पर चाकू से इतने वार किए गए थे कि एक बार डॉक्टर भी दंग रह गए थे। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसा मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर चाकुओं के 83 वार किए गए थे। मृतक के भाई पुर निवासी विनोद विश्नोई ने सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर इंजीनियर है और बेरोजगार है. पिता खेती करते हैं। सुनील का इससे पहले भी कई बार मां से विवाद हो चुका था। वह इकलौता बेटा था। एक बड़ी बहन भी है। वह शादीशुदा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story