राजस्थान

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

Admin4
9 Oct 2022 12:45 PM GMT
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
x

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अनोखा मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला ससुराल से पीहर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन जब वह दो-तीन दिन तक वापस नहीं आई। पत्नी के वापस नहीं आने पर पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को चूरू से दस्तयाब किया। महिला ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। महिला ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वह अपनी मर्जी से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। महिला ने पुलिस से कहा अब वो प्रेमी के साथ ही रहने चाहती है।

पुलिस रिपोर्टस के अनुसार, रेखा की करीब 18 साल पहले शादी हुई थी। उसका सबसे बड़ा बेटा नरेंद्र 17 साल, सुरेंद्र 16 साल और बेटी पायल 14 साल की है। पिछले महीने की चार सितंबर को रेखा (32) अपने पत्नी देवकरण से अपने पीहर जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह न तो पीहर पहुंची और न ही घर वापस आई। इसके बाद परेशान पति ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को जांच में पता चला कि रेखा चूरू जिले के सदर थाना के ढाढ़र गांव में रह रही है। ऐसे में सदर थाना पुलिस की मदद से विवाहिता को उसके प्रेमी राजेश के घर से डिटेन कर लिया। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को सदर थाना लेकर आई। महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी राजेश के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस के सामने विवाहिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी राजेश से मुलाकात हुई थी। जब वह अजमेर में एक फैक्ट्री में काम करती थी, वहीं पर उसकी मुलाकात राजेश से हुई थी। राजेश एक ट्रक ड्राइवर है। फैक्ट्री में राजेश ट्रक लेकर आता रहता था। मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। महिला ने बताया कि राजेश उसे पैसे देता था और घर का सामान दिलाता था।

Admin4

Admin4

    Next Story